रामपुर मनिहारन: रेलवे ओवरब्रिज पर कार और टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल
रामपुर मनिहारान में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे ओवरब्रिज पर कार और टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मनिहारान में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।