गोविंदगढ़: उद्योगनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डम्पर चोरी मामले में मात्र चार घंटे में किया खुलासा, डंपर सहित 2 आरोपी दबोचे
रामगढ़ डीएसपी कार्यालय अन्तर्गत उद्योग नगर थाना पुलिस ने सोमवार को डंपर चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज ही चार घंटे में ही चोरी हुए डंपर को बरामद कर दो शातिर चोरों को दबोच लिया है। मंगलवार को दोपहर बारह बजे आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।