फिरोज़ाबाद: गांव आकलावाद हसनपुर में सरकारी टंकी से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में हुआ ख़ूनी संघर्ष, 4 लोग जख्मी
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव आकलाबाद हसनपुर इलाके में पानी के लिए दो चचेरे भाइयो के पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले है। इसी ख़ूनी संघर्ष में दोनों पक्षो की तरफ से 4 लोग घायल हुये है। वताया जाता है सरकारी टंकी से पानी भरने को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षो की तरफ से केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू दी है।