इस्माइलपुर: एसडीएम ने कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया, अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए
एसडीओ नवगछिया ने इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पर संख्या सात व आठ के बीच जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे शीट पाइलिंग, बोल्डर क्रेटिंग समेत अन्य कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीओ ने कार्यस्थल पर मौजूद अभियंताओं से कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली।