मुरैना नगर: जिला अस्पताल बना चोरों का अड्डा, बीमार बेटे का इलाज करा रही मां का मोबाइल चोरी, सुरक्षा पर सवाल
मुरैना जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड से मरीज अटेंडर का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है।दिमनी क्षेत्र के बघपुरा गांव निवासी शीतल तोमर अपने बीमार 2 वर्षीय बेटे युवराज का इलाज कराने अस्पताल आई थीं।रात में चार्जिंग पर लगा करीब 20 से 22 हजार रुपये का मोबाइल चोरी हो गया।पीड़िता ने वार्ड में भर्ती एक अटेंडर पर शक जताया।शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच मे जुटी