कुचायकोट: थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप से उत्पाद विभाग ने एक कार से 305 लीटर शराब किया जप्त एक को किया गिरफ्तार।
कुचायकोट थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप से उत्पाद विभाग ने एक कार सवार को 305 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार कार सवार बिहार के सुपौल जिला का रहने वाला है सूरज कुमार बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज शनिवार को शाम 4 बजे दी। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।