मनोहरथाना: मनोहर थाना वन विभाग की टीम ने अवैध पत्थरों के परिवहन के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त
मनोहरथाना वन विभाग की टीम ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने ग्राम कुण्डाखेड़ा के वन क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थरों से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। टीम ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर। ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया।