हरिद्वार: वाद संख्या 3668/ 2022 के वारंटी साजन उर्फ गुड्डू को सिडकुल पुलिस ने आनेकी स्थित घर से किया गिरफ्तार
सिडकुल थाना पुलिस ने कोर्ट के द्वारा जारी वारंट की तामील करते हुए एक वारंटी को आनेकी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। वाद संख्या 3668/ 2022 के वारंटी साजन उर्फ गुड्डू को मुखबिर की सूचना पर सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।