अशोक नगर: आरोन रोड़ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
अशोकनगर आरोन रोड़ पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार चाचेरे भाईयों को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद दिया दिया जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बनाई सोनेरा निवासी राहुल पुत्र भारत अहिरवार उम्र 18 वर्ष एवं बृजेन्द्र पुत्र भरोसा अहिरवार उम्र 16 वर्ष मंगलवार को शाम 7:00 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहे थे।