चांपा: चांपा नगर के रामबांधा तालाब की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ, यह कार्य सीएसआर मद से किया जा रहा है
चांपा नगर की सबसे बड़ी व प्रमुख जलस्रोत रामबांधा तालाब की साफ-सफाई का कार्य आज से विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। तालाब की सफाई का यह कार्य सीएसआर मद से, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा बताया गया।