पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगैया पंचायत के चौड़ार गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। पंचायत भवन के समीप स्थित आहर (तालाब) से रात 9 बजे दो सगे भाइयों के शव बरामद होने के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान उमाशंकर राम के दो पुत्रों आयुष कुमार और पीयूष कुमार के रूप में हुई है।