नैनीताल: नजूल भूमि पर अतिक्रमण के मामले में एक को नोटिस, सड़क चौड़ीकरण को लेकर की जा रही कार्रवाई
शहर के मेट्रोपोल परिसर में सरफेस पार्किंग व सड़क चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन व नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी है। पालिका ने सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने दो अवैध निर्माण चिह्नित कर एक को नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक रविवार करीबन 6:00 बजे ओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि प्रोजेक्ट में पार्किंग निर्माण के साथी अन्य कार्य किए जाने हैं।