नैनीताल: श्री राम सेवक सभा ने बसंत पंचमी के पावन दिन पर 19 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार किया आयोजित
श्री राम सेवक सभा द्वारा बसंत पंचमी के पावन दिन पर आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन हर्ष के साथ संपन्न हुआ।आचार्य भगवती प्रसाद जोशी एवं घनश्याम जोशी द्वारा पूजा एवं वैदिक मंत्रों के साथ 19 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया तथा पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा दीक्षा उपदेश एवं ज्ञान दिया गया।आज 19 बटुकों को जनेऊ संस्कार करने का मौका मिला।