नैनीताल: शहर के मल्लीताल मस्जिद तिराहे के समीप पार्किंग में शुल्क को लेकर पार्किंग संचालक और पर्यटकों के बीच हुआ विवाद
शहर के मल्लीताल मस्जिद तिराहे के समीप स्थित पार्किंग में शुल्क को लेकर पार्किंग संचालक व पर्यटकों के विवाद हो गया। इस बीच पर्यटकों ने पार्किंग कर्मी की पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक रविवार करीबी 11:00 बजे मल्लीताल निवासी सरफराज ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि वह रविवार दोपहर नाला नंबर 23 के ऊपर बनी पार्किंग में वाहन पार्क करवा रहा था।