रसूलाबाद: लालू गांव से गंगाजल लेने निकली डाक कांवड़ यात्रा, रसूलाबाद स्थित धर्मगढ़ बाबा मंदिर में करेंगे जलाभिषेक
रसूलाबाद अंतर्गत सावन माह के पावन अवसर पर लालू गांव से श्रद्धालुओं की डाक कांवड़ यात्रा गाजे-बाजे और भोलेनाथ के जयकारों के साथ रवाना हुई। कांवड़िये कन्नौज स्थित मेहंदी घाट पहुंचकर गंगा नदी से पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद डाक कांवड़ के रूप में गंगाजल लेकर रसूलाबाद पहुंचेंगे और धर्मगढ़ बाबा मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।यात्रा रवाना होने के दौरान माहौल