गाज़ियाबाद: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने कचहरी परिसर से फरार हुए 1 लाख के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने साल 2023 में पेशी के दौरान कचहरी परिसर गाजियाबाद से फरार होने वाले नौशाद नाम के 1 शातिर अभियुक्त को थाना कविनगर क्षेत्र से शुक्रवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त ने साल 2016 में थाना क्षेत्र खोड़ा क्षेत्र में अपनी साली के हत्या कर दी थी।