बांका: जन सुराज ने संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता
Banka, Banka | May 18, 2026 जन सुराज संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार की दोपहर दो बजे जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीनबंधु सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीनबंधु सिंह ने कहा कि जन सुराज आने वाले दिनों में सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में संगठन का तेजी से विस्तार करेगा।