ओबरा: ओबरा में सड़क हादसों पर सख्त हुई पुलिस, यातायात डीएसपी ने दुर्घटना स्थलों का किया निरीक्षण
ओबरा थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए औरंगाबाद यातायात डीएसपी मनोज कुमार ने दुर्घटना स्थलों का स्वयं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्घटनाओं के कारणों, सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थानों क