Folllw.. बारां में पैसों के लेनदेन में शुक्रवार रात दो पक्षो में हुई चाकूबाजी, एक की मौत
शुक्रवार रात अम्बेडकर सर्किल के पास स्थित जूस सेंटर के समीप पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया. इस खूनी झड़प में विशाल कोली और रोहित सोन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे कोटा रेफर कर दिया जहां विशाल की रास्ते में मौत हो गई
Sangod, Kota | Aug 1, 2026