Follow.. कोटा में बाइक चोरो के हौसले बुलंद, नगर निगम आयुक्त के सरकारी निवास के बाहर से होमगार्ड की बाइक चोरी
बोरखेड़ा निवासी होमगार्ड अनिल शर्मा नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा से मिलने उनके सरकारी निवास आए थे। बाइक को उन्होंने गेट के बाहर खड़ी किया था। इसी दौरान तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीनों कुछ देर गेट के पास रुके और आसपास नजर दौड़ाई। इसके बाद एक बाइक सवार वहां खड़ी बाइक के पास पहुंचा और चंद मिनट में बाइक ले उड़ा
Sangod, Kota | Aug 1, 2026