बटियागढ़: खुटयानी के पास अनियंत्रित होकर गिरी बाइक सवार जीजा साले घायल
बटियागढ़ ब्लॉक के हरदूटोला क्षेत्र के खुटयानी के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गये,हादसे में बाइक सवार बबलू आदिवासी और दशरथ आदिवासी घायल हुए, घटना की सूचना लोगो ने डायल 112 को दी,दोनो घायलो को इलाज के लिए डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल हटा लाया गया,जंहा उपचार किया गया दोनो घायल आपस मे जीजा साले बताये गए है