भिंड नगर: आईटीआई रोड पर रात्रि गस्त के दौरान पुलिस ने अवैध देशी देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
भिंड। भिंड देहात थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।देहात थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ने रविवार शाम करीब 4 बजे मीडिया को जानकारी दी है