महोबा: पुलिस लाइन स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया गया, मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया
Mahoba, Mahoba | Apr 10, 2026 कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में डीसी संजीव अवस्थी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक संदेश देते नाटक प्रस्तुत किए। सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर आधारित नाटक ने सभी का ध्यान खींचा।