जैतपुर: खैरहा के गारुहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच शुरू
खैरहा थाना क्षेत्र के गारुहा गांव में एक व्यक्ति की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक सो रहा था, तभी उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने सोमावर शाम 5 बजे मर्ग कायम किया है।