एकंगरसराय: 15 दिनों से खराब हैंडपंप, निश्चलगंज महादेव स्थान में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच निश्चलगंज महादेव स्थान परिसर का हैंडपंप पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा है। इससे पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग के कर्मियों ने हैंडपंप की मरम्मत के लिए उसे खोल तो दिया, लेकिन उसे ठीक किए बिना ही छोड़ दिया