बांदा: मोहनपुरवा गांव की रहने वाली महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया
Banda, Banda | Dec 26, 2025 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव की रहने वाली एक कमला देवी नाम की महिला शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पर इसने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया और शिकायती पत्र दिया। महिला ने बताया कि मेरी शादी लगभग 5 साल पहले हमीरपुर जिले के सिसोलर क्षेत्र के रहने वाले आदर्श कुमार के साथ हुई थी।