लखीमपुर: श्रीनगर गांव निवासी ग्रामीण ने कानूनगो पर ₹20000 रिश्वत न देने पर खेत में लगी फसल को रौंदवाने का लगाया आरोप
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फुल भेड़ कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर निवासी ग्रामीण प्रमोद कुमार का गांव के ही तीन लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में लंबित है। आरोप है कि कानूनगो बाबू राम के द्वारा सीमांकन करने के नाम पर पीढ़ी से ₹20000 रिश्वत की मांग की गई थी। पैसे ना देने पर कानूनगो ने खेत में लगी फसल को रौंदवा दिया है।