लखीमपुर: सिंगावरपुर गांव में घर के पास खेल रहे 3 वर्षीय मासूम बच्चे की सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत
ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिंगावरपुर में बीते दिन घर के बाहर खेल रहा तीन वर्षीय मासूम बच्चे की सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। सिंगावरपुर गांव निवासी रमाकांत का 3 वर्षीय पुत्र आकाश घर के बाहर बीते दिन खेल रहा था। पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।