लखीमपुर: गडरूआ गांव में पति-पत्नी में हुआ विवाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर खुद पेड़ में फंदे से लटककर की आत्महत्या
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के गाडरवा गांव में बीती देर रात मुकर्रम और इनिया में आपस में वाद विवाद हो गया था। मुकर्रम ने अपनी पत्नी इनिया कि घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। घर से 500 मीटर की दूरी पर मुकर्रम ने पेड़ में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतक के बाबा ने बताया है कि पति-पत्नी में बीती देर रात कहा सुनी हुई थी।