लखीमपुर: गोंदिया गांव में चोरी करने का खुलासा करने के मामले में भीरा कोतवाली पुलिस पर उठे सवालिया निशान, SP से मिला सिख समुदाय
गोंदिया गांव में बीते 1जुलाई 2024 की देर रात सुखविंदर सिंह के घर में अज्ञात बदमाश हत्या की नियत से घुस आए थे। बदमाशों ने सुखविंदर सिंह को गोली मार दी थी। परिजनों ने एक बदमाश विराज कुमार उर्फ नेता को पकड़ लिया था। पकड़े गए आरोपी के द्वारा कुल पांच बदमाशों का घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है।