लखीमपुर: प्रॉपर्टी के बंटवारे व लेनदेन को लेकर सगे भाइयों में हुआ विवाद, पुलिस ने तीन भाइयों को फरेन्दहा गांव से किया गिरफ्तार
शारदा नगर थाना क्षेत्र के फरेन्दहा गांव में तीन सगे भाइयों के बीच प्रॉपर्टी के बटवारे और पैसे के लेनदेन को लेकर आए दिन विवाद होता था। शिकायत मिलने पर बुधवार को शारदा नगर थाना पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था भंग करने को लेकर तीनों सगे भाई राजेंद्र पुत्र रामसेवक, संतोष पुत्र रामसेवक और सुनील पुत्र रामसेवक को फरेन्दहा गांव से गिरफ्तार कर लिया है।