बेल्थरा रोड: बरौली में उसकर मोड़ पर हुए सड़क हादसे में मृत वृद्ध के परिजनों से मिले सुभासपा नेता, मुआवजे की मांग उठाई
भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली स्थित उसकर मोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में वृद्ध शिवशंकर राजभर की मौत के बाद शनिवार की शाम 6 बजे के आसपास सुभासपा नेता हरिनाथ राजभर मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान हरिनाथ राजभर ने सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहनों के संचालन और