झालरापाटन: रामगंजमंडी में जमीन के विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पड़ोसी परिवार के लोगों ने पीटकर किया घायल
झालावाड़ की सीमावर्ती रामगंज मंडी में जमीन के विवाद में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसी के पड़ोसियों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग महिला को एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार सुबह 9:00 बजे बताया कि रामगंज मंडी की रहने वाली 60 वर्षीय रामकँवरी बाई का पड़ोसी परिवार से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।