शहर के बस स्टैंड रोड स्थित फुटपाथ पर लगी एक रूई की दुकान में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।