महोबा: महोबा जिला महिला अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत, पिता ने कोतवाली में दी तहरीर
Mahoba, Mahoba | Jun 8, 2026 महोबा जिला महिला चिकित्सालय में चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिजहरी गांव निवासी संतोष ने कोतवाली में तहरीर दी है। पिता ने आरोप लगाया कि स्टाफ द्वारा बच्ची के मुंह में नली डालने के बाद मुंह-नाक से खून निकलने लगा और बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी सहित पोस्टमार्टम और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।