सूरजपुर: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर एस जयवर्धन ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। बैठक में जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में ओपीडी आईपीडी सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता और सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई।