जमुई: जवाहर हाई स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 24, 2025 जवाहर हाई स्कूल के पास गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे अज्ञात वाहन द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल दोनों युवकों को सहयोगियों के द्वारा इलाज के लिए सदस्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद दोनो युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है