🚨 स्नातक एमएलसी चुनाव की बयानबाजी पर शिव पूजन सिंह का बड़ा बयान!
बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर रामनगर निवासी समाजसेवी सह वरिष्ठ नेता शिव पूजन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखते हुए नीरज कुमार की बयानबाजी पर नाराजगी जताई।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि पुरानी घटनाओं को बार-बार उठाकर समाज में तनाव पैदा न करें। शिव पूजन सिंह ने कहा कि नेताओं का काम समाज के घावों पर मरहम लगाना है, न कि नमक छिड़कना।
उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
📺 पूरी खबर पढ़ें और देखें — खबर जंक्शन लाइव
#KhabarJunctionLIVE #ShivPoojanSingh #NeerajKumar #BiharNews #GraduateMLCElection #श्रीकृष्णसिंह #बिहारराजनीति #सामाजिकसौहार्द