मऊ में अनीस हत्याकांड का एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
#MAU #maunews #maupolice
25 हजार का इनामी नीरज उर्फ टाइगर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद
मऊ। जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना में 14 सितंबर को हुए अनीस हत्याकांड में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गुरुवार तड़के करीब छह बजे चिरैयाकोट पुलिस और हत्याकांड की जांच में लगी टीमों ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश नीरज उर्फ टाइगर को असलपुर पुलिया के पास घेर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।