गोरखपुर: सुबह साइकिल से निकले नगर आयुक्त ने वार्ड नंबर 62 माया बाजार का जाना हाल, नालियां जाम पाए जाने पर तोड़ने का दिया निर्देश
जनपद के तेज तर्रार आईएएस अधिकारी नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने जब से नगर निगम की कमान संभाली तब से सुबह मॉर्निंग वॉक के बहाने वह नगर निगम के वार्डो का सुबह सवेरे साइकिल से ही निरीक्षण करने निकल जाते हैं। यह उनकी दिनचर्या में भी अब शामिल हो गया है। आज उन्होंने वार्ड नंबर 62 माया बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया । पार्षद समद गुफरान रहे मौजूद।