बहोरीबंद: बाकल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, पुलिस ने जांच शुरू की
कटनी। बाकल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद युवक को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शेख रफी पिता शेख मुस्तफा, उम्र 36 वर्ष, निवासी बस स्टैंड के पास, बाकल के रूप में हुई है।