कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के कपूरा पुर गांव में हुए विवाद के मामले में कोतवाली में चार व्यक्तियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी महेश के द्वारा कोतवाली में चार व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें बताया गया कि कपूरा पुर गांव की रहने वाले राधेश्याम, रामकिशोर, प्रभु दयाल,कुबेर ने पीड़ित की जगह पर चार मशीन गिरने के विवाद को लेकर गालियां देने लगे जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने एक राय होकर मारपीट की थी।