कोरबा: एसी के कॉपर पाइप की चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 नाबालिग भी पकड़े गए, चोरी का कॉपर पाइप जप्त
Korba, Korba | May 24, 2026 कोरबा शहर में रात के अंधेरे में घूम घूम कर एसी के कॉपर पाइप की चोरी करने वाले आरोपियों तक पुलिस के हाथ पहुंच गए हैं. इस मामले में पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही 6 नाबालिकों को भी पकड़ा गया है. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी आदतन नशेड़ी है.