बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने प्रेस वार्ता में नानपारा में मिली सर कटी लाश मामले का किया खुलासा
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने नानपारा थाना क्षेत्र में मिली सर कटी एक महिला के शव मामले का खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि हत्यारा श्रावस्ती का ही रहने वाला उसका प्रेमी था जिसने साउथ की सालार मूवी देखने के बाद प्रेमिका की निर्मम हत्या की।