बहराइच: गेन्दघर में आयोजित बहराइच महोत्सव का समापन सोमवार को होगा, प्रभारी मंत्री करेंगे शिरकत, कार्यक्रम में हुआ संशोधन
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गेंद घर मैदान में 8 मार्च से शुरू हुआ बहराइच महोत्सव का सोमवार 10 मार्च को समापन होगा। रविवार को नगर मजिस्ट्रेट ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार यानी 10 मार्च को समापन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बहराइच पहुंचेंगे प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही। उन्होंने बताया कि वह पहले जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।