मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर टिकट दलाली को लेकर सामाजिक संगठनों और नगरवासियों ने जताया आक्रोश
मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन आरक्षण खिड़की पर हो रहे टिकट दलाली के खिलाफ आज नगर वासियों का गुस्सा फूटा ,सामाजिक संगठनों एवं नगर वासियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर विरोध जताया एवं आरपीएफ एवं स्टेशन अधीक्षक राजुलाल धवल को तुरंत प्रभाव से टिकट दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।