खरगोन। जिले में मिलावटी दूध और दुग्ध उत्पादों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। प्रभारी कलेक्टर रेखा राठौड़ के निर्देश पर कई डेयरियों में अचानक जांच कर दूध, मावा, घी और पनीर के नमूने लिए गए। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।