रघुराजनगर नगरी: धनखेर के इटौरा में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, गंभीर घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
सतना निवासी सुंदर अहिरवार धनखेर गांव मे काम खत्म कर बाइक से वापस सतना आ रहा था । इटौरा के पास अज्ञात वाहन बाइक को ठोकर मारकर फरार हो गया, जिसमे सुंदर गंभीर घायल हो गया । स्थानीय लोगों की मदद से सुंदर को सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है । सोमवार दोपहर 2 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस घटना अंजाम देने वाले वाहन को तलाश रही है ।