मेदिनीनगर (डालटनगंज): गोदावरी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, लापरवाही के आरोप पर अस्पताल सील, डीसी-एसपी ने की जांच
मेदिनीनगर में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। यह घटना शहर के निजी बस स्टैंड के पास स्थित गोदावरी हॉस्पिटल की है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय हसबुन खातून, निवासी छेछा गांव, बरवाडीह थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर पहले उन्हें सेवा सदन अस्पताल ले जाया गया, जहां से गोदावरी हॉस्पिटल भेज दिया गया