हुज़ूर: भोपाल के वीआईपी रोड पर हुड़दंग मचाने वाले 2 युवक हुए गिरफ्तार, लाइसेंस हो सकता है रद्द
Huzur, Bhopal | Mar 4, 2025 भोपाल के वीआईपी रोड पर चलती बाइक पर हुड़दंग करना दो युवकों और एक युवती को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही वाहन जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दरअसल, भोपाल के वीआईपी रोड पर हुड़दंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।